हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस

हिंदी भाषा अति सरल, फिर भी अधिक समर्थ,
मन मोहे शब्दावली, भाव ,भंगिमा, अर्थ।
भाव ,भंगिमा, अर्थ, सरल है लिखना, पढ़ना,
अलंकार, रस, छंद और शब्दों का गढ़ना।
ठकुरेला कविराय, सुशोभित जैसे बिंदी,
हर प्रकार संपन्न हमारी भाषा हिंदी।
हमारा देश कई विधाओं का मिश्रण है। उनमें कई भाषाओं का समावेश है। आज १४ सितम्बर के दिन दिल्ली पब्लिक स्कूल, किदवई नगर कक्षा-चार के विद्यार्थियों ने हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर अपनी मातृभाषा हिन्दी का महत्त्व बताते हुए एक विशेष प्रस्तुति दी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ